फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मुंबई से तस्करी कर लाई जा रही बेशकीमती ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 05:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से पता चला था कि मुंबई का एक तस्कर गिरोह प्रयागराज के रास्ते कोलकाता में नशे की खेप पहुंचा रहा है। इसी सूचना पर एक टीम को तस्करों की तलाश में लगाया गया था।
विज्ञापन
नैनी के छिवकी स्टेशन पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया अनीस अहमद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को साढ़े सात लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 ग्राम एमडी पाउडर (खास तरह का नशीला पदार्थ) बरामद किया गया। तस्कर मुंबई से ड्रग्स लाकर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था। अनीस के भाई के खिलाफ लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अनीस के भाई को भी नामजद किया है। 

विज्ञापन




एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को एक सूचना पर छिवकी रेलवे स्टेशन के पास से महोबा के समदनगर निवासी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 ग्राम एमडी पाउडर मिला। पूछताछ में पता चला अनीस का भाई तौहीद लंबे समय मुंबई में रहकर ड्रग्स सप्लाई करता है।



उनके ग्राहकों में मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं। वह पिछले कुछ सालों से कोलकाता और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अपने भाई तौहीद के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करने लगा था। तौहीद के खिलाफ लखनऊ में भी ड्रग्स सप्लाई का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन




डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि अनीस ड्रग्स लेकर कोलकाता जा रहा था। यहां उसे किसी व्यक्ति से पैसे लेने थे। अनीस उसी का इंतजार करता था, तभी एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। उसके साथ उसके भाई तौहीद को भी नामजद किया गया है। 



15 हजार में एक ग्राम मिलता है एमडी पाउडर 
एमडी पाउडर 15 हजार रुपये में एक ग्राम मिलता है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि अनीस के पास से पकड़े गए ड्रग्स की कीमत तकरीबन साढ़े सात लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें