गौरव बंसल प्रयागराज में रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर काम चुके हैं। यहां उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सीपीआरओ, प्रयागराज मंडल में सीनियर डीओएम सामान्य के पद पर काम कर चुके हैं।
भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) बैच 2000 के गौरव कृष्ण बंसल को रेलवे बोर्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हे। रेलवे बोर्ड में उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफारमेशन एंड पब्लिसिटी का पद भार सौंपा गया है। सोमवार को वह दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
गौरव बंसल प्रयागराज में रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर काम चुके हैं। यहां उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सीपीआरओ, प्रयागराज मंडल में सीनियर डीओएम सामान्य के पद पर काम कर चुके हैं। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल से सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से रेल सेवा शुरू करने वाले गौरव बंसल ने लखनऊ मंडल के बाद आगरा मंडल में सीनियर डीएसओ के पद पर कार्य किया।
प्रयागराज में वह उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में वर्ष 2013 से 2017 तक डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे। एनसीआर में दो वर्ष सीपीआरओ का दायित्व निभाने के बाद उनकी तैनाती भारतीय रेल राष्टï्रीय अकादमी वदोदरा गुजरात में वरिष्ठï प्रोफेसर के रूप में हुई। प्रयागराज में लगे कुंभ के दौरान उनके द्वारा की गई रेल सेवा की रेलवे बोर्ड स्तर पर सराहना हुई।
विज्ञापन
गौरव बंसल ने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली जाकर अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। बता दें कि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफारमेशन के पद पर अभी आरडी बाजपेयी की तैनाती थी। आरडी बाजपेयी भी एनसीआर में सीपीआरओ रह चुके हैं।