फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शोहदे ने शिक्षिका को किया बदनाम, तेजाब से जलाने को धमकाया

Fri, 28 Jan 2022 03:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी सचिन अग्रवाल है जो उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। उनके ऊपर हमला भी कर चुका है जिसमें वह बाल-बाल बची हैं।
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाली शिक्षिका को तेजाब से जलाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि न सिर्फ उन्हें बदनाम किया जा रहा है बल्कि शोहदा आते-जाते उन्हें परेशान भी करता है। यही नहीं उसने घर आकर भी उन्हें धमकाया।

विज्ञापन



पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी सचिन अग्रवाल है जो उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। उनके ऊपर हमला भी कर चुका है जिसमें वह बाल-बाल बची हैं। वह उन्हें बदनाम कर रहा है और रास्ते में तेजाब की शीशी दिखाकर धमकाता है।


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने यह भी बताया है कि उसकी हरकतों से वह इतनी परेशान हैं कि दो बार खुदकुशी करने की भी सोच चुकी हैं। आरोप ये भी है कि मामले में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



दो दिन पहले आरोपी उनके घर में आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं होने से ही वह बेखौफ है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें