फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : निर्वाचन आयोग से अपील, रिक्त पदों पर भर्ती की मिले इजाजत

Mon, 10 Jan 2022 08:26 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं, जो कि दशकों पहले सृजित किए गए थे। सरकार ने 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 27 हजार टीजीटी पीजीटी, 12 हजार एलटी, 52 हजार पुलिस, समूह ग के 40 हजार,बीपीएड के 48 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
jobs - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने निर्वाचन आयोग को ट्विटर व ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर प्रदेश में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया/विज्ञापन की रुटीन कार्यवाही को न रोकने संबंधी दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं, जो कि दशकों पहले सृजित किए गए थे। सरकार ने 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 27 हजार टीजीटी पीजीटी, 12 हजार एलटी, 52 हजार पुलिस, समूह ग के 40 हजार,बीपीएड के 48 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी।

पत्र में अनुरोध किया गया है कि अगर इन प्रस्तावित भर्तियों की चयन प्रक्रिया को सुचारु तौर पर जारी करने संबंधी दिशानिर्देश चुनाव आयोग से सरकार व चयन संस्थाओं को प्राप्त हो जाए तो इन रिक्त पदों को भरने में और ज्यादा देरी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें