फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job : रोजगार के मुद्दे पर 12 जनवरी से ट्विटर पर अभियान, रिक्त पांच लाख पदों पर भर्ती करने की मांग

Sun, 09 Jan 2022 03:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को हुई युवा मंच की वर्चुअल बैठक में भाजपा हराओ अभियान चलाने और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : demo pic - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार के मुद्दे पर प्रतियोगी छात्रों ने ट्विटर पर सरकार के खिलाफ 12 जनवरी से अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। प्रतियोगी छात्रों की मांग है की प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और उन्हें गरिमापूर्ण रोजगार गारंटी दी जाए।

विज्ञापन


इससे पहले इन मुद्दों पर छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। रविवार को हुई युवा मंच की वर्चुअल बैठक में भाजपा हराओ अभियान चलाने और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। यह भी तय हुआ कि #भाजपा_हराओ_रोजगार_बचाओ के साथ अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 जनवरी को 11 बजे से ट्विटर पर इस हैशटैग के साथ रोजगार के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि 4 महीने तक प्रयागराज में रोजगार आंदोलन चलाने के क्रम में 28 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित युवा पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया था कि अगर प्रदेश में 5 लाख रिक्त पदों को आचार संहिता लागू होने के पहले विज्ञापित नहीं किया गया तो प्रदेश के युवा भाजपा हराओ अभियान चलाएंगे। इसी निर्णय के तहत रविवार को वर्चुअल मीटिंग में भाजपा हराओ अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


वर्चुअल मीटिंग में युवा मंच संयोजक राजेश सचान, अध्यक्ष अनिल सिंह, संत कबीर नगर से वागीश धर राय, आजमगढ़ से जय प्रकाश यादव, प्रयागराज से पंकज पांडेय, शीतला ओझा, बीएल यादव व ईशान, आगरा से हरिओम चौहान, कन्नौज से संतोष शुक्ला, बिजनौर से नरेन्द्र सिंह, उन्नाव से संदीप निराला, लखनऊ से आशीष चौधरी, कानपुर से अभय सचान, दीप निषाद, आशीष पाल, विनय गुप्ता, संदीप यादव, देव प्रकाश, अतुल तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें