फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में नहीं होगा सीएम के नाम का ऐलान

Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
इलाहाबाद में 12 एवं 13 जून को होने जा रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा कौन होगा यह तय नहीं होगा। शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि कार्यसमिति की बैठक में यूपी में सीएम के नाम पर किसी भी तरह की न चर्चा होगी और न ही किसे सीएम का प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसका ऐलान होगा। कार्यसमिति की बैठक केे एजेंडे कुछ और हैं। उन्हीं एजेंडों पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा होगी। 
विज्ञापन


केपी कालेज ग्राउंड में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की शाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने ये बातें मीडिया के समक्ष साझा कीं। उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी सीएम का चेहरा किसे बनाएगी, इस तरह के निर्णय पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में तय किए जाते हैं। आने वाले समय में पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ही इस तरह का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी हम पीएम मोदी के नाम को लेकर ही आगे चलेंगे।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे के सवाल पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अभी वरिष्ठ नेताओं के आने के बाद ही एजेंडों को तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी हमारा फोकस यही है कि बीते दो साल में पीएम मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं उसे कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे आम जनमानस में पहुंचाया जाए। बैठक में यह एक एजेंडा हो सकता है। इसके पूर्व श्रीकांत शर्मा ने केपी कालेज ग्राउंड में राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए बनाये गए पंडालों को देखा। उधर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक गोपाल जी टंडल ने भी दोहराया है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सीएम प्रत्याशी के नाम पर चर्चा नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें