फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद-वाराणसी के बीच दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Thu, 28 Mar 2013 11:06 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से फाफामऊ, फूलपुर होते हुए वाराणसी तक इसी साल इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ सकती हैं। इसके लिए केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ने कार्य तेज कर दिए हैं। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए फाफामऊ से इलाहाबाद जंक्शन के बीच रेल विद्युतीकरण के कार्य अगले तीन महीने में पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


इलाहाबादियों के लिए महत्वपूर्ण इस कार्य को दो साल पहले शुरू किया गया था। रेलवे अफसरों का दावा है कि वाराणसी-जंघई-फूलपुर से ऊंचाहार के बीच खंभे लगाकर तार भी खींच दिए गए हैं। नए रेल बजट में घोषित किया गया है कि 207 किमी के इस सेक्शन में विद्युतीकरण के कार्य इसी मार्च तक पूरे हो जाएंगे।

विद्युतीकरण संगठन ने नए रेल बजट में घोषणा के बाद 12 किमी के फाफामऊ-प्रयाग-इलाहाबाद जंक्शन के बीच कार्य पूरा करने के लिए पिछले महीनेभर से पूरी ताकत झोंक रखी है। फाफामऊ से प्रयाग के बीच गंगा पुल पर छोड़कर 95 फीसदी खंभे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयाग से इलाहाबाद जंक्शन के बीच भी 70 फीसदी खंभे खड़े हो गए हैं। इसके लिए जंक्शन से फाफामऊ के बीच रोजाना रात में ब्लॉक लिया जा रहा है। हालांकि, मौके पर कार्य की स्थिति ऐसी नहीं है जो इस महीने पूरी हो सके। रेल विद्युतीकरण संगठन के सीपीआरओ राजेश चतुर्वेदी का कहना है कि मार्च में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें विलंब हुआ तो अगले महीनेभर में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

प्रयाग स्टेशन पर अप्रैल में होंगी मुश्किलें

विद्युतीकरण के कार्य में तेजी के कारण अगले महीने प्रयाग स्टेशन पर रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से दो-तीन और रामप्रिया रोड को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज को दो फिट ऊंचा करने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्य के लिए 15 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जाना है।

इस दौरान एक और दो नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ सकता है। सिर्फ एक प्लेटफार्म से ट्रेनों के चलने के कारण यात्री ट्रेनें फाफामऊ और इलाहाबाद जंक्शन पर घंटों फंसी रह सकती हैं। साथ ही तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए एफओबी न होने से यात्रियों को रेल लाइन पार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें