इलाहाबाद। होली पर मस्ती की परंपरा में मंगलवार को ‘मुर्दे की बारात’ भी निकाली गई। मानव उद्धार सेवा संस्थान की ओर से सामाजिक कुरीतियों के पुतले की शवयात्रा निकाली गई। मुट्ठीगंज गोल चौराहा से पूरे भौकाल के साथ निकली बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वहीं गोल चौराहे पर पहुंचकर पूरी हुई। यहां पर सामाजिक कुरीतियों के प्रतीक मुर्दे के पुतले को जलाया गया। कुरीतियों के अंत पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं की टोली ने जमकर नृत्य किया। वाहन पर सवार मॉडल अभिनेत्री पूर्णिमा अधिकारी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मयंक शुक्ला ने सभी का अभिवादन किया। बारात का नेतृत्व राम औतार, अर्जुन कुशवाहा, दिलीप कुमार भारतीय, संतोष अग्रहरि, राजेश केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा आदि ने किया।
0000000000
0 होली पर दिया बेटी बचाने का संदेश
फोटो सहित
इलाहाबाद। प्रयाग प्रतिभा संस्था की ओर से मंगलवार को महिलाओं ने होली खेली। इस मौके पर बेटियों को बचाने का संदेश भी दिया गया। डॉ.रमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूनम सिंह, नेहा, अंकिता, पिंकी, मधु आदि मौजूद थीं। संस्था अध्यक्ष आनंद नारायण टंडन ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। संचालन राम प्रसाद यादव ने किया।