फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में फिर पांच दिन खुलेगा इलाहाबाद विवि, पूर्व की व्यवस्था लागू, हर शनिवार सैनिटाइज किया जाएगा परिसर

Tue, 08 Dec 2020 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) पूर्व की भांति हफ्ते में पांच दिन खुलेगा, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई सप्ताह में दिन होगी। शिक्षकों को पांच दिन विश्वविद्यालय और एक दिन घर से ऑनलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। प्रत्येक शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभाग सैनिटाइज किए जाएंगे। इस बाबत इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


कोविड-19 के कारण पिछले कोर्स को समय से पूरा कराने के लिए इविवि को सप्ताह में छह दिन खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन शिक्षक घर से ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर रहे थे। नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने ज्वाइन करते ही व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया और सभी शिक्षकों को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय में आकर ऑनलाइन कक्षाएं लेने के निर्देश दिए। मंगलवार को रजिस्ट्रार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई। अब शिक्षकों को सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक  सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। वहीं, शनिवार को वे पूर्व की भांति अपने घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। 

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विश्वविद्यालय बंद रहेगा, लेकिन शनिवार को परिसर में सभी विभागों, कार्यालयों, सेंटर, इंस्टीट्यूट को सैनिटाइज किया जाएगा। इस कार्य के लिए अपने-अपने विभागों के अध्यक्ष जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को बुलाएंगे और सैनिटाइजेशन के बाद परिसर को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, साइंस एवं टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के पीजी छात्र और शोधार्थी पूर्व की भांति प्रयोगशाला में आकर शोध कार्य कर सकेंगे। कोर्स समय से पूरा हो सके, इसलिए सभी विभागों एवं सेंटर्स को नई व्यवस्था के तहत टाइम टेबल बनाकर प्रदर्शित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें