फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के खिलाफ भड़के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, इविवि के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Mon, 29 Aug 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : इविवि के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के खिलाफ सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परिसर के मेन गेट पर तालाबंदी और कुलपति कार्यालय का घेराव किया। वहीं, संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों ने परिसर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 11.30 बजे केंद्रीय पुस्तकालय के सामने परिसर में प्रवेश के लिए मेन गेट पर ताला जड़ दिया। तालाबंदी ढाई बजे तक चली। इस दौरान परिसर में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। फीस वृद्धि वापस लेने के साथ छात्रों की 10 अन्य मांगें भी हैं। छात्र चाहते हैं कि छात्रसंघ की बहाली शीघ्र हो और केंद्रीय पुस्तकालय 24 घंटे खोला जाए।

विज्ञापन



साथ ही छात्रों के लिए वाईफाई और उच्च स्तरीय शोध पत्रिकाओं की व्यवस्था की जाए, बंद पड़े छात्रावास आवंटित किए जाएं, परिसर में पिंक टॉयलेट एवं सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित हो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तत्काल लागू किया जाए, परिसर को पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों से मुक्त कराया जाए। छात्रों ने कहा कि 48 घंटें में मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी विभागों में जाकर कक्षाएं बाधित की जाएंगी और आंदोलन उग्र होगा।

Prayagraj News : इविवि गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
इन्हीं मुद्दों को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। तालाबंदी के दौरान छात्रों और इविवि प्रशासन के अफसरों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसमें अतेंद्र सिंह, नीरज प्रताप सिंह, शिवम सिंह, आलोक राय, कार्तिकेय त्रिपाठी, अभिनव मिश्र, शुभम सिंह, अमर सिंह, देव मौर्य, अभिषेक सिंह, शुभम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 


उधर, छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर 770 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ परिसर में जुलूस निकाला। चार गुना फीस वृद्धि के खिलाफ उन्होंने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव भी किया और ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्र नेता अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, नवनीत यादव, हरेंद्र कुमार, अजय पांडेय, आदर्श भदौरिया, अमित द्विवेदी, अविनाश, जितेंद्र, धनराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

Prayagraj News : इविवि में प्रदर्शन करते रहे छात्रों की तबियत बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
तीन अनशनकारी छात्र अस्पताल में भर्ती
फीस वृद्धि के विरोध में इविवि के डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा के तहत आमरण अनशन कर रहे तीनों छात्रों चंद्र प्रकाश, देवेंद्र आजाद और नितिन मलिक की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


सोमवार भोर में तीन बजे के आसपास नितिन मलिक की नाक से रक्तस्नाव होने लगा। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उसे अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद चंद्र प्रकाश और देवेंद्र आजाद की भी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इनमें से एक को एंबुलेंस और दूसरे को पुलिस की जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। उनके जाने के बाद तीन अन्य छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें