फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने रजनीकांत के माता-पिता को दिए 50 हजार

Thu, 21 Feb 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
hangloo
विज्ञापन

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने गत दिनों आत्महत्या करने वाले बीए प्रथम वर्ष के छात्र रजनीकांत के माता-पिता से मुलाकात की। कुलपति ने इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच के आदेश दिए थे।

बुधवार को रजनीकांत की माता चंदा देवी, पिता कैलाश यादव एवं भाई शशिकांत यादव कुलपति से उनके कार्यालय में मिले। कुलपति ने अपनी विशेष निधि में से 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इविवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. चितरंजन सिंह ने बताया कि रजनीकांत के पिता ने कुलपति से इविवि में रेंट कंट्रोल ऐक्ट लागू करने की मांग की, जिससे छात्रावास से बाहर रहने वाले छात्रों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह डीएम को रेंट कंट्रोल ऐक्ट लागू करने के लिए पत्र लिखेंगे। इस मौके पर इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, वित्त अधिकारी डॉ. सुनील कांत मिश्र मौजूद थे। इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर रजनीकांत के परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें