फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान की आवाज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में डाला खलल, डीएम को पत्र लिखकर की शिकायत

Tue, 16 Mar 2021 03:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज के सिविल लाइंस में अर्से से रह रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के घर के नजदीक एक मस्जिद से आने वाली अजान की तेज अवाज उन्हें ठीक से सोने नहीं देती। कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि अजान की अवाज उनकी नींद को खराब कर देती है। 
विज्ञापन


उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिश्रर को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

कुलपति की ओर से जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र का विषय है, ‘नॉयस पॉल्यूशन इन द सिविल लाइंस, प्रयागराज’ यानी ‘सिविल लाइंस, प्रयागराज में ध्वनि प्रदूषण।’ कुलपति ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के नजदीक स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज अवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं। कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सेहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। कुलपति ने डीएम से अपेक्षा की है कि वह जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई करेंगे ताकि शांति कायम हो सके और अजान की तेज अवाज से परेशान लोगों राहत मिल सके। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का पत्र मिला है। नियमानुसार इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें