फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University News: इविवि में कुलपति के नाम पर मुहर जल्द

Thu, 10 Sep 2020 03:47 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन शिक्षाविदों के पांच नामों का पैनल भेज दिया है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इविवि को नया कुलपति मिल जाएगा।
विज्ञापन


सर्च कमेटी की ओर से चुने गए पांच नामों में तीन नाम तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हैं जबकि दो नाम बाहर से हैं। अब ऐसे में लग रहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कुलपति इविवि से होगा कि बाहर के किसी शिक्षाविद के नाम पर मुहर लगेगी। इस पैनल में इविवि से जुड़े तीन शिक्षक के अलावा दो बाहरी हैं। पता तो यह भी चल रहा है कि राष्ट्रपति भवन से कुलपति के नाम पर फैसला कर लिया गया है।

इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू के दिसंबर के अंत में त्यागपत्र देने के बाद कुलपति का पद कार्यवाहक के भ्ररोसे चल रहा है। मंत्रालय की ओर से कुलपति के लिए मांगे गए आवेदन में 413 शिक्षाविदों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


सर्च कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद पांच नामों का पैनल तैयार करके शिक्षा मंत्रालय को भेजा। इस बीच पैनल में शामिल शिक्षकों की अर्हता को लेकर विवाद खड़ा हो जाने के बाद मंत्रालय ने इविवि समेत अन्य विश्वविद्यालय से आवेदक का शैक्षिक अभिलेख मांगा। इस बीच इविवि की तरफ से गलत जानकारी भेज दी गई। मंत्रालय ने चार बार जवाब मांगा और जब जवाब से संतुष्ट हुआ तो प्रक्रिया आगे बढ़ चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें