फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : मारपीट के आरोपी विवि के दो अध्यापक प्रॉक्टोरियल बोर्ड से हटाए गए

Sat, 05 Apr 2025 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मारपीट में शामिल होने के आरोपी इविवि के प्रो. मृंत्युजय राव परमार एवं प्रो. विवेक द्विवेदी को प्रॉक्टोरियल बोर्ड से हटा दिया गया है। डॉ. राव को शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल के सहायक अधीक्षक पद से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मारपीट करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार पराग और डॉ. एसके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट में शामिल होने के आरोपी इविवि के प्रो. मृंत्युजय राव परमार एवं प्रो. विवेक द्विवेदी को प्रॉक्टोरियल बोर्ड से हटा दिया गया है। डॉ. राव को शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल के सहायक अधीक्षक पद से भी हटा दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत ये बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग में 25 मार्च को तत्कालीन अध्यक्ष प्राेफेसर एसके शर्मा एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.कुमार पराग के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों लोगों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से भी आंतरिक जांच समिति बैठाई गई है। जांच पूरी होने तक प्रोफेसर एसके शर्मा को विभागाध्यक्ष के पद से पहले ही हटाया जा चुका है।
डॉ.पराग ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि बेली अस्पताल में उपचार के दौरान प्रोफेसर एसके शर्मा के उकसाने पर डॉ. मृत्युंजय एवं डॉ. विवेक के साथ आए लोगों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला किया।
विज्ञापन


डॉ. मृत्युंजय प्रॉक्टोरियल बोर्ड में असिस्टेंट प्रॉक्टर के अलावा शताब्दी ब्वॉयज छात्रावास के सहायक अधीक्षक भी थे। वहीं, डॉ. विवेक डिप्टी प्रॉक्टर रहे। दोनों शिक्षकों को इन पदों से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय की पीआरओ प्रोफेसर जया कपूर का कहना है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं डीएसडब्ल्यू बोर्ड आदि में नियमित रूप से बदलाव किए जाते हैं। ये बदलाव इसी नियमित प्रक्रिया के अंतर्गत किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें