फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी के सुरक्षा गार्ड के दो हत्यारोपी भेजे गए जेल

Mon, 07 Jan 2019 02:28 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
शिवकुटी के गोविंदपुर में कुलपति के सुरक्षा गार्ड के दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को मामले के खुलासे का दावा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। कहा, मामूली झगड़े के बाद दोनों ने पिस्टल छीनकर सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। उनकी निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


गोविंदपुर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास चार दिसंबर की शाम रिटायर्ड फौजी सर्वेश कुमार सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूल रूप से जौनपुर के अधनपुर-जमालपुर निवासी सर्वेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के सुरक्षा गार्ड थे और गोविंदपुर ईडब्लूएस कालोनी में पत्नी किरण व तीन बच्चों के साथ रहते थे। मामले में भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा लिखा था। रविवार को इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने दो मुख्य आरोपियों शुभम व करन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से मृतक सुरक्षा गार्ड की पिस्टल भी मिली है। एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि घटना के वक्त वह दोनों शराब पी रहे थे। वहां ज्योति व सर्वेश भी मौजूद थे। अचानक दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिस पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सर्वेश को उसकी ही पिस्टल छीनकर गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने ज्योति को भी नामजद कराया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही उसकी भूमिका सामने आ सकेगी।

एक खास बात यह है कि सुरक्षा गार्ड की हत्या का मुख्य आरोपी शुभम पासी शातिर अपराधी है। 28 सितंबर को एमजी रोड पर सीएवी कॉलेज के पास राष्ट्रीय खिलाड़ी अश्वनी यादव व पिंकी रावत को गोली मारकर लूट की कोशिश में भी वह शामिल था। जिसे बाद में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। इसके पहले 2015 में सिविल लाइंस में हुई 7.5 लाख की लूट के मामले में भी वह शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें