प्रो. जेके पति ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलती किए जाने की तमाम शिकायतें उन्हें मिलीं हैं। अभ्यर्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए त्रुटि सुधार के लिए उन्हें दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए तिथि घोषित की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं, डायरेक्टर एडमिशन प्रो. आईआर सिद्दीकी की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की है, वे 15 अक्तूबर तक फीस जमा कर दें। साथ ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल जो भी अभ्यर्थी इविवि या संघटक कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे भी 15 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।