संभव हुआ तो सात अगस्त से हॉस्टल लौटेंगे छात्र
इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर अगस्त के पहले सप्ताह तक हॉस्टल में छात्र-छात्राओं के आने की संभावना बनती है तो उन्हें सात अगस्त से हॉस्टल में रहने की अनुमति प्रदान की जाएगी और 17 अगस्त से परीक्षा शुरू कराई जा सकेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते शनिवार एवं रविवार के साप्ताहिक अवकाश में भी परीक्षा होगी और केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
तीन पालियों में दो-दो घंटे की होगी परीक्षा
परीक्षा तीन सत्रों में दो-दो घंटे की अवधि की होगी और छात्रों को किन्हीं चार सवालों का जवाब देने होंगा। पहले तीन-तीन घंटों की दो पालियों में परीक्षा होती थी और पांच सवालों के जवाब देने होते थे। पहले चरण में स्नातक/परास्नातक अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। अगले चरण में बाकी छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। प्रैक्टिकल की जगह एसाइनमेंट और वाइवा कराया जाएगा। वाइवा कांफ्रेंसिंग मोड में भी कराया जा सकता है। सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
छात्रों को मिलेगा नंबर इंप्रूवमेंट का मौका
परीक्षा ने हो पाने की स्थिति में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के अंकों का औसत प्र्रथम एवं द्वितीय वर्ष में मिले अंकों के आधार पर निर्धारित होगा। जो छात्र नंबर इंपू्रवमेंट चाहते हैं, उन्हें द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें सभी विषयों के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। हालांकि द्वितीय परीक्षा प्रदेश या केंद्र सरकार की अनुमति से ही कराई जाएगी।
अन्य सेमेस्टरों में मिले अंकों के आधार पर होंगे पास
अगस्त तक हालात नहीं सुधते तो अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को भी वर्तमान सेमेस्टर में मिले अंकों के औसत और पिछले सभी सेमेस्टरों में मिले अंकों के औसत के आधार पर उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा। जहां आंतरिक मूल्यांकन नहीं हुआ है, वहां छात्रों को एसाइनमेंट देकर उनके अंक निर्धारित किए जाएंगे।