आज नई मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद मंगलवार को छात्र कुछ नई मांगों को लेकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की पहली मांग होगी कि ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए या एसाइनमेंट आधारित परीक्षा हो अथवा सिलेबस में 50 फीसदी की कटौती की जाए। अगर इनमें से कुछ भी नहीं हो सकता है तो छात्र प्रमोशन की मांग करेंगे।
पांच अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं
स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पांच अगस्त से शुरू होंगी और 24 सितंबर को समाप्त होगी। पहले दिन बीए दिन बीए दर्शनशास्त्र और अंतिम दिन समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। बीएससी की परीक्षा 26 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन जियोलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। बीएससी की परीक्षा 22 सितंबर को पूरी हो जाएगी। वहीं, बीकॉम की परीक्षा 16 से 29 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन एकाउंटिंग विषय की परीक्षा होगी। बीएससी होमसाइंस की परीक्षा 17 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक होगी। दो घंटे में परीक्षार्थियों को सात में से चार सवालों के जवाब देंगे। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।