Allahabad University: Students perform Havan for the restoration of Students' Union
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर कुलपति के पुतले की शवयात्रा निकाल, मुंडन संस्कार करवाने के बाद छात्रों ने बृहस्पतिवार को कैंपस में शांति हवन यज्ञ किया। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। शांति हवन यज्ञ में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में शांति और सुचारू रूप से पठन-पाठन के लिए प्रार्थना की। छात्रों ने कहा कि जब तक छात्रसंघ की बहाली नहीं हो जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हवन के बाद छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री शिवम सिंह, उपमंत्री सत्यम सनपी, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, छात्र नेता दिनेश चौधरी, अखिलेश गुप्ता, अजय सम्राट, अंकित, सुनील यादव, अतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।