प्रयागराज। अतरसुइया पुलिस ने बुधवार को शहर में घूम-घूम कर लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 22 मोबाइल बरामद हुए। लूटी गई दो बाइक भी मिली है। अतरसुइया पुलिस ने पूरा पड़ाइन दारागंज के रहने वाले विकास सोनकर, सागर सोनकर और लल्लन निषाद को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के दो साथी कुछ दिन पहले मोबाइल छीनते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में इन तीनों के नाम पता चले थे।