फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : छात्रों ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी के रास्ते पर चलकर छात्रसंघ बहाली का संकल्प
विज्ञापन

0 छात्रों ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
प्रयागराज। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 551 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने रविवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। छात्रों ने नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर छात्रसंघ बहाली कराने का संकल्प लिया। छात्र नेता हरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी आज भी युवाओं के दिलों ने जिंदा हैं।
विज्ञापन

छात्र नेता ललित सिंह ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का गौरवशाली छात्रसंघ बहाल कराने के लिए अगर नेताजी सुभाष चंद्र नेताजी के मार्ग पर चलने की जरूरत पड़ेगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। छात्रसंघ बहाली के लिए हम अपने प्राणों की आहुति देने के लिए भी तैयार है। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, अभिषेक यादव, सुधीर, अरविंद यादव, आदित्य कुमार, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी की ओर से नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई और ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में युवाओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय कार्य प्रमुख कमल नयन समेत प्रभाकर, सचिन सिंह, रौनक तिवारी, प्रियांशू, राघवेंद्र शाही, अभिषेक, प्रशांत आदि शामिल रहे। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य पर इतिहास विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चित्र के माध्यम से नेताजी के जीवन के दर्शाया गया। संचालन डॉ. नुजहत फातिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें