फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्र ने महिला अतिथि प्रवक्ता को भेजा अश्लील मैसेज, विवि प्रशासन ने उठाया यह कदम

Sat, 09 Apr 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला अतिथि प्रवक्ता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान जितेश ने उनके व्हाट्स एप नंबर पर अभद्र मैसेज भेजे। साथ ही वह अन्य छात्रों के बीच भी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स एप के माध्यम से महिला अतिथि प्रवक्ता के बारे में अफवाहें फैला रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन कक्षा के दौरान महिला शिक्षकों को व्हाट्स एप पर अभद्र मैसेज भेजने के आरोप में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जितेश प्रकाश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। महिला अतिथि प्रवक्ता से लिखित शिकायत मिलने के बाद इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

महिला अतिथि प्रवक्ता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान जितेश ने उनके व्हाट्स एप नंबर पर अभद्र मैसेज भेजे। साथ ही वह अन्य छात्रों के बीच भी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स एप के माध्यम से महिला अतिथि प्रवक्ता के बारे में अफवाहें फैला रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं।

विज्ञापन

छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी

चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को जारी निलंबन एवं कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि यह कृत्य अनुशासनहीनता और अपराध की श्रेणी में आता है। इस आरोप में जितेश को विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही छात्र से कहा गया है कि वह 19 अप्रैल को अपने अभिभावक के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें