फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी का चुनाव निरस्त, सीएमपी में होगा

विज्ञापन
Allahabad University Student Council Election - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सीएमपी में दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, सात निर्विरोध
विज्ञापन

एडीसी में सभी नाम वापस, ईश्वर शरण में कल होगी नाम वापसी
इविवि में छात्र परिषद के चुनाव पर आज स्पष्ट हो जाएगी स्थिति
प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में छात्र परिषद चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले सभी प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं और वहा चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में चुनाव होने जा रहा है। वहां सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं और कक्षा प्रतिनिधि के एक पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में रविवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
एडीसी में 11 छात्रों ने नामांकन कराया था। शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच नाम वापसी की प्रक्रिया थी। इस दौरान सभी 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह के अनुसार कोई भी प्रत्याशी छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं है, इसलिए छात्र परिषद चुनाव 2019-20 की आगे की प्रक्रिया निरस्त की जाती है। उधर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 21 अक्तूबर को नाम वापसी, आपत्तियों का आमंत्रण एवं निस्तारण और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। ईश्वर शरण में कक्षा प्रतिनिधि के लिए दो नामांकन हुए हैं। ऐसे में वहां 21 को छात्र परिषद चुनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सीएमपी में शनिवार को कक्षा प्रतिनिधि के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। मैदान में कुल नौ प्रत्याशी हैं। इनमें से सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने जा रहे हैं और एमए द्वितीय वर्ष के दो प्रत्याशियों के बीच कक्षा प्रतिनिधि के एक पद के लिए मुकाबला होना है। सीएमपी डिग्री कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. भूपेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीएमपी में कक्षा प्रतिनिधि के लिए मतदान 21 अक्तूबर को होगा और 22 अक्तूबर को कक्षा प्रतिनिधि अपने बीच से छात्र परिषद के पांच पदाधिकारियों को चुनेंगे।
छात्र परिषद का चुनाव शून्य घोषित करने की मांग
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और एमएचआरडी मंत्री को भेजा गया पत्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रही संयुक्त संघर्ष समिति ने छात्र परिषद का चुनाव शून्य घोषित किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही समिति के सहसंयोजक एबीवीपी के आलोक त्रिपाठी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेजकर कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में लिखा गया कि इविवि में पढ़ रहे हजारों छात्रों में एक भी छात्र चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं आया। ऐसे में स्पष्ट है कि सभी छात्र कुलपति के खिलाफ हैं। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को बर्खास्त किए जाने की मांग के साथ पत्र में कहा गया है कि अगर मंत्रालय कोई कार्रवाई नहीं करता है तो मान लिया जाएगा कि केंद्र सरकार भी कुलपति के गलत कार्यों में संलिप्त है। ऐसे में छात्र सरकार एवं मंत्रालय के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करेंगे। समिति की बैठक में यह भी तय हुआ कि इविवि प्रशासन अगर छात्र परिषद चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है तो इविवि प्रशासन के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

ईसीसी में कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव कल
प्रयागराज, 19 अक्तूबर। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में कक्षा प्रतिनिधि पद का चुनाव 21 अक्तूबर को होगा। इसमें नौ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतदान सुह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। कक्षा प्रतिनिधि के लिए 337 विद्यार्थियों ने नामांकन किए थे जिनमें से छह की नाम वापसी के बा 331 प्रत्याशी मैदान में थरे और इनमें से आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध मिलने पर खारिज कर दिए गए। 88 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कि गए हैं और इस प्रकार अब 236 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से 105 कक्षा वर्ग प्रतिनिधि चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें