फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास किलोमीटर दूर बना दिया छात्राओं का सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय में 16 से शुरू होंगी विधि की परीक्षाएं
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानी गलती, किया जाएगा सुधार
प्रयागराज, 12 नवंबर। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। एक कॉलेज की छात्राओं को सेंटर 50 किलोमीटर दूर बना दिया गया है जबकि छात्राओं के मुकाबले छात्रों का केंद्र उनके कॉलेज से नजदीक है। अभिभावक परेशान हैं और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। राज्य विवि ने भी माना है कि एक केंद्र के निर्धारण में गलती हुई है। इसमें सुधार किया जाएगा।
महेंद्र प्रताप सिंह लॉ कॉलेज अंदावा, सराय इनायत के एलएलबी के छात्रों का सेंटर कुलभास्कार आश्रम पीजी कॉलेज में बनाया गया है जबकि इसी कॉलेज की छात्राओं का सेंटर मेजा के बाबू संकठा प्रसाद मिश्र विधि महाविद्यालय में बना दिया गया है, जो महेंद्र प्रताप सिंह लॉ कॉलेज से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। वहीं, शासन का निर्देश है कि संभव हो सके तो छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था लागू जाए। अगर बहुत जरूरी है तो परीक्षा केंद्र उनके कॉलेज से निकटत दूरी पर बनाया जाएगा जबकि इस मामले में उलटा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर बना दिया गया है। अभिभावक परेशान हैं कि परीक्षा दिलाने के लिए रोज छात्राओं को इतनी दूर लेकर कैसे जाएंगे। राज्य विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रभास द्विवेदी का कहना है कि केंद्र निर्धारण में थोड़ी गलती हो गई है। इसमें सुधार किया जा रहा है। छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें