फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएएलबी का परीक्षा कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इविवि के विविध विभाग में सेमेस्टर परीक्षा तीन दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। इविवि के परीक्षा नियंत्रक ने मंगलवार को एलएलबी, बीएएलएलबी और एलएलएम की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम सेमेस्टर पुराना एवं नया पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा तीन से 19 तक दिसंबर तक दोपहर 2.30 से शाम 5.30 के बीच संबंधित इकाई में होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार से 20 दिसंबर तक सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच होगी। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा चार से 20 दिसंबर तक दोपहर 2.30 से शम 5.30 बजे के बीच संबंधित इकाई में होगी। एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नौ से 18 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 20 दिसंबर तक सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
इसी तरह बीएएलएलबी पांचवें सेमेस्टर सत्र 2019-20 की परीक्षा पांच से 19 दिसंबर तक एवं नौवें सेमेस्टर की परीक्षा छह से 18 दिसंबर तक सुबह 8.30 से 11.30 बजे के बीच विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएएलएलबी पहले सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 20 दिसंबर तक और तीसरे एवं सातवें सेमेस्टर की परीक्षा छह से 19 दिसंबर तक अपराह्न 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच संबंधित इकाई में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें