मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे 715 पेटी शराब को पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रक से बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और सीओ जगमोहन बुटोला मंगलवार सुबह हाईवे के बाईपास चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच एक ट्रक आता दिखाई दिया तो उसे रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 715 पेटी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने ट्रक पर मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान दिनेश कुमार बेनीवाल निवासी इंदासर थाना राजगढ़, राजस्थान और दिलबाग सिंह निवासी पासवान थाना पहल, हरियाणा के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि हरियाणा से खेप लेकर वह बिहार जा रहे थे।