फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : घोषित किया संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम, पहले चरण में 27 विषयों का रिजल्ट

Wed, 20 Nov 2024 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शेष 16 विषयों का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड इविवि वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://aupravesh2024.cbtexam.in/ पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 43 विषयों में पीएचडी की 1219 सीटों प्रवेश होने हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2024 का परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया। हालांकि, अभी 27 विषयों का रिजल्ट ही घोषित किया गया है। शेष 16 विषयों का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड इविवि वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://aupravesh2024.cbtexam.in/ पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 43 विषयों में पीएचडी की 1219 सीटों प्रवेश होने हैं। इनमें विश्वविद्यालय के विभागों एवं केंद्रों में 770 और संघटक महाविद्यालयों में 449 सीटें शामिल हैं। इविवि की ओर से आयोजित संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा में 7424 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


जिन 27 विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि रसायनशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मानव विज्ञान, वायुमंडलीय और महासागर विज्ञान, व्यावहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान, जैव रसायन, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, ग्रामीण प्रौद्योगिकी में डिजाइन और नवाचार, विकास अध्ययन, पृथ्वी और ग्रह विज्ञान शामिल हैं।

इसके अलावा शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी, विधि, सामग्री विज्ञान, गणित, संगीत एवं प्रदर्शन कला, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, सांख्यिकी, रंगमंच एवं फिल्म एवंं जंतु विज्ञान के परिणाम भी जारी किए गए हैं। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार क्रेट- लेवल वन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों/केंद्रों द्वारा आयोजित लेवल-टू प्रक्रिया में शामिल होना है। चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें