एलएलबी में 12 से प्रवेश, पीजी के कटऑफ भी जारी
नए कटऑफ के तहत बीए में 158 अभ्यर्थियों ने लिए प्रवेश
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलबी और परास्नातक (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। एलएलबी में प्रवेश के लिए पहला कटऑफ जारी किया गया है। एलएलबी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 12 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। काउंसलिंग/एडमिशन अपराह्न दो बजे से होगा। वहीं, इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सोमवार को पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम सभी विभागों को भेज दिए, जिसके बाद विभागों ने कटऑफ अंक जारी करते हुए प्रवेश की तिथि घोषित कर दी। पीजी में प्रवेश विभाग में होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कटऑफ के तहत निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विभाग में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, नए कटऑफ के तहत सोमवार को बीए में 158 दाखिले हुए, जिनमें अनारक्षित वर्ग के 155 और एसटी वर्ग के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं।
इविवि में प्रवेश
एलएलबी- 12 दिसंबर को सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 180.20 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में 100 या अधिक अंक
बीए- सात दिसंबर को सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 188.10 या अधिक अंक, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
पीजी प्रवेश
एमकॉम में नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे 150 या अधिक अंक अनारक्षित, 116 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
एमकॉम में 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे 132 या अधिक अंक ओबीसी, 134 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस
एमएससी जंतुविज्ञान में 10 दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 200 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एमएससी एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी में नौ दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 126 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एमएससी वनस्पति विज्ञान में 10 दिसंबर को सुबह नौ बजे 166 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एमएससी पर्यावरण विज्ञान में नौ दिसंबर को सुबह 9.30 बजे 110 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एमएससी एग्रीकल्चर बॉटनी में नौ दिसंबर को सुबह नौ बजे 112 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एमएससी डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी अभ्यर्थी 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसाइटी में संपर्क करें
संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश
एडीसी- सात दिसंबर को कीडंगज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीएससी (छात्र-छात्राएं) में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीए (केवल छात्र) 140 या अधिक अंक सभी वर्ग और जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 160 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीए (केवल छात्राएं) में 140 या अधिक अंक सभी वर्ग। रिपोर्टिंग सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
सीएमपी डिग्री कॉलेज- सात दिसंबर से बीकॉम एवं बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश शुरू होंगे। बीकॉम में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 160 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 164 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक काउंसलिंग के लिए कॉलेज में उपस्थित होना है। शुल्क रसीद अपराह्न एक बजे के बाद वितरित की जाएगी।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
सात दिसंबर को बीकॉम में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 125 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 45 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 100 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 80 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 100 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी मैथ्स में सभी वर्ग में 110 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
जिन महिला अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएड, प्रवेश परीक्षा 2021-23 उत्तीर्ण की है और जो महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक हैं वे, सुबह 10.30 से अपराह्न तीन बजे तक महाविद्यालय से बीएड काउंसलिंग फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म मिलने एवं भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 का प्रवेश पत्र एवं स्कोर कार्ड लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थी ही प्रवेश मेरिट सूची में स्थान पाने के लिए अर्ह होंगे।
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
महाविद्यालय में बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सात दिसंबर से शुरू होगी। जिन छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं, उनमें अनारक्षित वर्ग में 136 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं सात दिसंबर एवं 126 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं आठ दिसंबर और बीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 160 या अधिक पाने वाली छात्राएं सात दिसंबर, 150 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं आठ दिसंबर और 140 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं नौ दिसंबर को आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड प्रति और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति के साथ कॉलेज में सुबह नौ बजे संपर्क करें।