फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  बिजली बिल के बकाए पर हॉस्टलों को आरसी जारी

Sun, 21 Mar 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किस पर कितना बकाया
  • सरोजनी नायडू छात्रावास - 43442
  • प्रियदर्शिनी छात्रावास - 606110
  • डीन यूनिवर्सिटी वेलफेयर - 129185
  • राधाकृष्ण छात्रावास - 2185962
  • ताराचंद छात्रावास - 268877
  • शताब्दी छात्रावास - 208873
  • डायमंड जुबली छात्रावास - 3720599
  • पीसीबी छात्रावास - 3140359
  • एएन झा छात्रावास - 2618499
  • जीएन झा छात्रावास - 3771567
  • एसएसएल छात्रावास - 3265532
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों पर बिजली बिल का तकरीबन दो करोड़ रुपये बताया होने पर तहसील सदर की ओर से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई है। बकाया जमा बिजली विभाग की ओर से इविवि प्रशासन को दी गई समयावधि बीत चुकी है और ऐसे में जिला प्रशासन को बकाया धनराशि जमा कराने के लिए अब आरसी जारी करनी पड़ी।
विज्ञापन


इविवि के हॉस्टलों पर कुल एक करोड़ 99 लाख 59 हजार पांच रुपये का बिजली बिल बकाया है। इनमें सबसे अधिक 37 लाख 71 हजार 567 रुपये बकाया जीएन झा हॉस्टल पर बकाया है। वहीं, सबसे कम 43442 रुपये का बकाया सरोज नायडू छात्रावास पर है। बकाया जमा करने के लिए बिजली विभाग की ओर से साल भर पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन हॉस्टलों ने बकाया नहीं जमा किया।

हॉस्टलों पर करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण बिजली विभाग किसी भी दिन कनेक्शन काट सकता है। गर्मी का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में हॉस्टलों की बिजली कटी तो छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत हो सकती है। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि विश्वविद्यालय का सब स्टेशन लगने से पहले सभी हॉस्टलों का अपना कनेक्शन होता था और वह अपने बिल का भुगतान खुद करते थे। यह आरसी उसी समय अवधि की है। इसलिए हॉस्टल अपने बिल चुकाएंगे और इस पूरी प्रक्रिया का समन्वयन डीएसडब्ल्यू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें