फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : विधि छात्र से रैंगिंग, शिकायत पर मचा हड़कंप, तीन छात्र निलंबित

Fri, 01 Apr 2022 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि विधि के एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर से शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ बीएएलएलबी के कुछ छात्रों ने रैंगिंग की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत एंटी रैंगिंग पोर्टल पर भी की गई।
विज्ञापन
Ragging
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि संकाय में रैगिंग का मामला सामने आया है। एंटी रैगिंग पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के तीन छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि मामला आपसी झगड़े का है। मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन



विधि के एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह विधि संकाय में वरिष्ठ छात्रों के साथ उपस्थित था, उसी समय मम्फोर्डगंज निवासी बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र उज्जवल कुशवाहा ने मारने की धमकी दी।


अन्य वरिष्ठ छात्रों ने बीच बचाव किया। जब वह वापस जाने लगा तभी चार पहिया वाहन पर सवाल आठ-नौ लोग पहुंचे और उज्जवल एवं बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र आदित्य यादव के साथ मिलकर   बीएएलएलबी पांचवें वर्ष के छात्र हर्ष पाठक से गालीगलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अपहरण का भी किया गया प्रयास
उन्हीं में एक पुराछात्र धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी में भरकर ले चलें और इसकी हत्या कर दी जाए। चीफ प्रॉक्टर ने इस शिकायत के आधार पर उज्जवल कुशवाहा और सिविल लाइंस निवासी आदित्य यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए छह अप्रैल को अपराह्न दो से तीन बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में अपने अभिभावक के साथ उपस्थित होकर लिखिल स्पष्टीकरण देने को कहा है और यह भी पूछा है कि क्यों न इस कृत्य के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।


इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर ने आजमगढ़ निवासी विधि छात्र हर्ष पाठक को भी निलंबित करते हुए सात अप्रैल को अपराह्न दो से तीन बजे के बीच अपने अभिभावकों के साथ कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।


चीफ प्रॉक्टर ने निलंबन नोटिस में कहा है कि एंटी रैगिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर हुई जांच के दौरान कुछ छात्रों ने घटना में हर्ष के शामिल होने की बात भी कही है। साथ ही हर्ष पर आरोप है कि उसने उज्जवल कुशवाहा को पकड़कर खींचा और मारापीटा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए हर्ष को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें