फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : परास्नातक कक्षाओं में अगले महीने से प्रवेश की तैयारी, शैक्षक सत्र पटरी पर लगाने की तैयारी

Sat, 10 Jun 2023 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अनियमित हुए सत्र को पटरी पर लाने की तैयारी चल रही है। पीजी परीक्षाओं का परिणाम इसी माह घोषित करने की तैयारी जा रही है। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि सत्र को नियमित किया जा सके। 
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की योजना सफल हुई तो इस वर्ष से शैक्षिक सत्र पटरी पर आ जाएगा। परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम इसी महीने घोषित करके जुलाई से दाखिले करने की तैयारी है।

कोरोना काल के बाद से विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र पटरी से उतरा हुआ है। पिछले वर्ष परास्नातक कक्षाओं में दिसंबर तक प्रवेश होते रहे। कॉलेजों में तो और देरी तक प्रवेश हुए, लेकिन इस सत्र से इसके नियमित होने की उम्मीद है। बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किए जाने को इसी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बीएससी, बीए समेत स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के भी परिणाम जून में घोषित होने की उम्मीद है। प्रवेश प्रकाेष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जेके पति का कहना है कि जून में ही परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारी है। इसके बाद प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे।

विवि की डॉ. सोनम बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा और रणनीतिक अध्ययन विभाग की छात्रा डॉ. सोनम सिंह का एनसीईआरटी के सुरक्षा-रक्षा विज्ञान-सैन्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। डॉ. सोनम ने विश्वविद्यालय से ही स्नातक से पीएचडी तक पढ़ाई की है। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय से पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें