स्कूल गई छात्रा का सरेआम अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। दूसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पिता थाने का चक्कर काट रहा है। उसने आशंका जाहिर की है कि उसकी बेटी को बेचा भी जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के अलोपीबाग के रहने वाले एक शख्स की बेटी का अपहरण हो गया। पिता ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही बेटी का अपहरण किया। पिता के मुताबिक उन्होंने 18 मई को बेटी को बाई का बाग स्थित स्कूल छोड़ा था। वापसी के समय पहुंचा तो बेटी नहीं थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अभी किसी को नामजद नहीं किया है। पिता को शंका है कि अपहरण करने वाले बेटी को बेच भी सकते हैं।
घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही लड़की का कोई सुराग लग सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।