फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : एनटीए के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी

Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सत्र 2021-22 में भी एनटीए के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकी और इविवि प्रशासन को बाद में अपने स्तर से परीक्षा करानी पड़ी।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए एनटीए ने इविवि प्रशासन से विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि सत्र 2021-22 में भी एनटीए के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकी और इविवि प्रशासन को बाद में अपने स्तर से परीक्षा करानी पड़ी।

विज्ञापन



पिछले साल ही निर्णय लिया गया था कि एनटीए के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए इविवि प्रशासन की ओर से एनटीए को विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों में बारे में जानकारी भेजी गई थी। हालांकि कोविड संक्रमण तेजी से फैलने के कारण एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं कराई और एनटीए से स्थिति स्पष्ट न होने के कारण विश्वविद्यालय में भी काफी दिनों तक प्रवेश प्रक्रिया अटकी रही।



बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जब स्थिति स्पष्ट की कि एनटीए के माध्यम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी और केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने स्तर से परीक्षा करा सकते हैं, तब इविवि प्रशासन ने सत्र 2021-22 के लिए अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी और इसमें विलंब होने के कारण स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब एनटीए ने सत्र 2022-23 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए इविवि प्रशासन से फिर जानकारी मांगी है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार एनटीए ने विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों में बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में पूछा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें