समाज शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन आवेदनों की स्क्रीनिंग के दौरान प्रोफेसर पद के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। ऐसे में अब असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पदों पर ही भर्ती होगी। इससे पूर्व प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में 33 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू पूरा हो चुका है।
प्राचीन इतिहास विभाग में प्रोफेसर के पांच, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा शिक्षा शास्त्र विभाग में भी 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके तहत प्रोफेसर के दो, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर भर्ती की जानी है।