फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University: पंत छात्रावास को कराया गया खाली, भारी फोर्स के बीच कार्रवाई, छात्रों का गुस्सा भड़का

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को पंत छात्रावास को खाली करा लिया। भारी फोर्स के साथ पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने बलपूर्वक हॉस्टल को खाली करा लिया। इसको विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि के पंत छात्रावास को कराया गया खाली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन



विज्ञापन



समाज कल्याण विभाग से संचालित होने वाले पंत छात्रावास में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र रहकर तैयारी करते हैं। तमाम छात्र लंबे समय से यहां पर डेरा जमाए हुए हैं। कई बार उनको बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ दिन पहले विवि प्रशासन और पुलिस ने वॉश आउट की रणनीति तैयार की। रविवार को जब फोर्स के साथ विवि प्रशासन के अधिकारी वॉश आउट के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने इसे मनमानी करार दिया।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के अधिकारियों पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए। पुलिस ने जबरन हॉस्टल को खाली कराकर ताला जड़ दिया। विवि प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल की मरम्मत और व्यापक साफ सफाई के लिए यह कदम उठाया गया है। छात्रों का कहना है छात्रावास में गरीब और मजदूरों के बच्चे रहते हैं। प्रशासन जबरन हॉस्टल खाली करा रहा है। ऐसे में गरीब बच्चे कहां जाएंगे। उनकी तैयारी प्रभावित होगी। जिला प्रशासन और इलाहाबाद विवि प्रशासन तानाशाही पर उतारू है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें