फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पर्यटकों व श्रद्धालुओं के भ्रमण के लिए खोला गया इलाहाबाद विवि, 1910 में बना था सीनेट हाॅल

Tue, 14 Jan 2025 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय में स्थित सीनेट हाल 1910 में बनाना शुरू हुआ था और 1915 में यह पूरा हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी बताते हैं कि उस वक्त इसे बनाने में 1167 275 रुपए खर्च हुए थे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए ज्ञान की गंगा के दर्शनार्थ भारत के चौथे प्राचीन विश्वविद्यालय (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के सीनेट परिसर और विजयनगरम् परिसर को भ्रमण के लिए 14 व।15 जनवरी को दो दिनों के लिए खोला गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर जया कपूर ने बताया कि पर्यटक एवं श्रद्धालु दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक दोनों परिसरों का भ्रमण कर सकते हैं।

जानें क्या है खास में इमारत में

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय में स्थित सीनेट हाल 1910 में बनाना शुरू हुआ था और 1915 में यह पूरा हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी बताते हैं कि उस वक्त इसे बनाने में 1167 275 रुपए खर्च हुए थे। सर स्विंटन जैकब ने इसकी डिजाइन तैयार की थी। जिन्होंने राजस्थान में तमाम बड़ी इमारतों का निर्माण कराया था।

उस वक्त चांसलर रहे सर जॉन हीवेट ने इसकी आधारशिला रखी थी। सर स्विंटन ने राजपूत और मुगल शैली में इसकी डिजाइन तैयार की थी। इसमें एक घड़ी भी लगी है जिसकी प्रेरणा लंदन की बिग बेन घड़ी से ली गई थी और इस घड़ी को इलाहाबाद में तैयार कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनोखे हैं विजयनगरम हाल के गुंबद और मीनार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित विजयनगरम हॉल का निर्माण 8 अप्रैल 1886 में पूरा हुआ था। उस वक्त इसे बनाने वाले आर्किटेक्चर विलियम इमरसन ने कहा था कि उत्तर भारत में ताजमहल के बाद अगर कोई दूसरी सबसे सुंदर और अनोखी इमारत है तो वह विजय नगराम हाल है। इसके गुंबद, मीनार और यह पूरा हाल बहुत ही खूबसूरत ढंग से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें