फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : डेढ़ सौ शिक्षकों को मिलेगा प्रोफेसर का पदनाम, प्रमोशन के लिए जल्द साक्षात्कार कराने की तैयारी

Wed, 08 Nov 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि के 11 संघटक महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत शिक्षकों को काफी समय से प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन मिलने का इंतजार है। कई शिक्षक प्रमोशन के इंतजार में सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में तैनात डेढ़ सौ शिक्षकों को कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत जल्द ही प्रोफेसर का पदनाम मिलेगा। चयन समिति ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


इविवि के 11 संघटक महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत शिक्षकों को काफी समय से प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन मिलने का इंतजार है। कई शिक्षक प्रमोशन के इंतजार में सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। महाविद्यालयों में कार्यरत के शिक्षकों ने पहली बार तत्कालीन कुलपति प्रो. आरएल हांगलू के कार्यकाल में 2019 में प्रमोशन के लिए आवेदन किया था।

प्रो. हांगलू के जाने के बाद यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाला तो प्रक्रिया फिर तेज हुई है। कॉलेज कंसाॅलिडेशन कमेटी के अध्यक्ष और ईश्वर शरण डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह का कहना है कि स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। इसी माह यानी नवंबर में ही साक्षात्कार शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दस दिसंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा बक्शी बांध पुल

बक्शी बांध रेलवे पुल दस दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को बक्शी बांध पुल के कार्यों की जायजा लेने पहुंचे शहर उत्तरी भाजपा विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई ने यह घोषणा की। उन्होंने पुल पर हो रहे कार्यों की जानकारी सेतु निगम के अधिकारियों से ली। जिसके बाद कहा कि पुल का काम काफी तेजी से चल रहा है। मात्र एक माह के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस पुल पर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। जिससे जनता को फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें