फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इलाहाबाद विवि के संयुक्त कुलसचिव का मोबाइल हैक, जालसाजों ने परिचितों से मांगे रुपये, एफआईआर दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संयुक्त कुलसचिव का जालसाजों ने मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद हैकर उनके व्हाट्सएप अकाउंट से परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांगने लगे। कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संयुक्त कुलसचिव का जालसाजों ने मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद हैकर उनके व्हाट्सएप अकाउंट से परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांगने लगे। कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, इलाहाबाद इविवि के संयुक्त कुलसचिव मेजर डॉ. हर्ष कुमार के मोबाइल नंबर पर अनजान से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल सेवा से जुड़ा बताते हुए कहा कि पार्सल घर पर प्राप्त करने के लिए 21 डायल कराकर एक मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। जैसे ही उन्होंने बताए गए नंबर को डायल किया, उनका व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद उनके परिचितों के फोन आने लगे।

लोगों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। कुछ लोगों ने उन संदेशों के स्क्रीनशॉट और अन्य विवरण भी उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें शिकायत के साथ संलग्न किया गया है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें