फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि के हॉस्टलों की हालत खराब, डेंगू का खतरा

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हॉस्टलों में भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है और वहां फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। साथ ही कई अन्य व्यवस्थाओं में भी खामियां हैं। संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बृहस्पतिवार को इविवि के हॉस्टल का निरीक्षण किया गया और समस्याओं की फेहरिस्त तैयार कर इविवि प्रशासन से मांग की गई कि इनका समाधान तत्काल किया जाए। सबसे पहले हॉस्टलों में फॉगिंग कराई जाए।

विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने बताया कि महिला छात्रावास में एक मात्र विजिटिंग हॉल हैं, जिस पर इविवि प्रशासन का कब्जा है। हॉस्टलों के सभी तलों पर पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। पिंक टॉयलेट का निर्माण, सेनेटरी वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन अब तक नहीं किया गया। वहीं एसआरके हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर पर तीन शौचालयों में दो काफी गंदे पड़े हैं। शौचालय में नल की टोटी भी नहीं है। वाईफाई निष्क्रिय है। जिम से उपकरण गायब हैं। नए छात्रों को टेबल, कुर्सी नहीं मिली। गंदगी का अंबार लगा है।

एसएसएल हॉस्टल की मेस में खराब गुणवत्ता को भोजन दिया जा रहा है। हॉस्टल के आसपास गंदगी का अंबार है। वहीं, पीसीबी हॉस्टल में मच्छरों की समस्याओं अधिक है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव का आरोप है कि अधीक्षकों की तानाशाही के कारण हॉस्टल के छात्र सहमे हुए हैं और आवाज उठाने पर उन्हें निलंबन एवं निष्कासन की धमकी दी जाती है। निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समस्याओं का निराकरण दस दिनों के भीतर नहीं होता है तो समिति बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें