allahabad university girls demonstrated at women college campus
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास से बुधवार को सामान लेने आईं छात्राओं को विवि के सुरक्षा गार्ड ने छात्रावास परिसर में प्रवेश नहीं दिया। इससे नाराज दर्जनों छात्रों ने महिला छात्रावास के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।
छात्राओं के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्र मौके पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। छात्राओं ने बताया कि वह सामान लेने आई हैं। पुलिस ने इविवि प्रशासन से वार्ता कर उन्हें सामान दिलवाया। शोध छात्रा नेहा यादव ने कहा विवि प्रशासन का कोरोना के नाम पर छात्राओं को छात्रावास में प्रवेश न देना अनुचित और अमानवीय है।
एक तरफ पूरे देश में लॉकडाउन समाप्त हो चुका है विवि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करा रहा है। ऐसे में छात्राओं को सामान के लिए भटकना निंदनीय है। विरोध करने वालों में अविनाश विद्यार्थी, हरेंद्र यादव, मुबस्सीर हारून, शिवबली यादव, अजय सिंह, सुनील, सत्यम, आदित्य शामिल रहे।