फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः पुरा छात्र अलग मनाएंगे स्थापना दिवस

विज्ञापन
Allahabad University foundation day
विज्ञापन
इविवि बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने की आंदोलन की घोषणा
विज्ञापन

प्रयागराज, 15 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का 23 सितंबर को स्थापना दिवस है। एक तरफ इविवि प्रशासन की ओर से समारोह के आयोजन की तैयारी चल रही है, वहीं कुलपति के विरोध में उतरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पुरा छात्र इविवि के समारोह में शामिल न होकर एक स्वतंत्र कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह निर्णय समिति की रविवार को हुई बैठक में लिया गया।
इविवि कार्य परिषद के लंबे समय तक सदस्य रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि कुलपति के भ्रष्टाचार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय लगातार गर्त में जा रहा है। तीन साल से इविवि प्रशासनिक निरंशुकता का अड्डा बन चुका है। दर्जनों छात्रों को निलंबित और निष्कासित करते हुए उनका भविष्य बर्बाद कर दिया गया। बैठक के दौरान इविवि को दान में मिले करोड़ रुपये की अनियमितता का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि इविवि की गरिमा की रक्षा के लिए आंदोलन होगा और 20 सितंबर को शाम पांच बजे जॉर्जटाउन क्लब में बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। यह आंदोलन विश्वविद्यालय के प्रति श्रद्धा रखनेवाले सभी पुरा छात्रों का गैर राजनीतिक आंदोलन होगा। बैठक में प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. राम किशोर शास्त्री, केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री कुंवर नारायण, चंद नाराण तिवारी, राकेश दुबे, केशरी चंद्र द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह, निर्भय द्विवेदी, नवीन मिश्र, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें