फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : सभी छात्रों को बुलाने पर भी यूजी की सीटें रह गई खालीं, स्नातक के लिए नहीं मिल रहे छात्र

Thu, 19 Sep 2024 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में बीए, बीकाॅम और बीएससी में प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रवेश के लिए एसस-एसटी वर्ग की सभी छात्रों को 19 सितंबर को काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया है जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम कटऑफ 148 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों को स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं, जबकि कॉलेजों ने सीयूईटी में शामिल और गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुला लिया है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में बीए, बीकाॅम और बीएससी में प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रवेश के लिए एसस-एसटी वर्ग की सभी छात्रों को 19 सितंबर को काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया है जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम कटऑफ 148 अंक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इविवि में कई पाठ्यक्रम के कटऑफ जारी

इविवि में यूजी प्रवेश के लिए कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। बीए में ओबीसी वर्ग का कटऑफ 393 से 427, एससी को 290 से 379, ईडब्ल्यूएस का 372 से 433 अंक है और प्रवेश 20 सितंबर तक होंगे। बीएससी बायो में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 478, ओबीसी का 415 अंक, एससी का 346, एसटी का 334 अंक है और 20 सितंबर तक प्रवेश होंगे। पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए में ओबीसी का कटऑफ 353, ईडब्ल्यूएस का 386, एससी का 264 अंक है। बीए मीडिया स्टडीज में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 312, ओबीसी का 275, ईडब्ल्यूएस का 296, एससी का 199 अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें