फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इइलाहाबाद विवि ने विकसित किया सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसाइटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से औषधीय एजेंशियल ऑयल युक्त लिक्विड और जेल हैंड सैनिटाइजर ‘स्पर्श’ विकसित किया गया है। इस उत्पाद को एमएचआरडी की परियोजना डिजाइन इनोवेशन सेंटर के तहत तैयार किया गया है।
विज्ञापन

हैंड सैनिटाइजर ‘स्पर्श’ का लोकार्पण कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने किया। कुलपति ने बताया कि यह सैनिटाइजर औषधीय गुणों से युक्त है, जो हमारी त्वचा के लिए भी सुरक्षित है और इस विश्वव्यापी कोरोना महामारी के विरुद्ध कारगर है। सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसायटी के समन्वयक डॉ. रोहित कुमार मिश्र बताया कि सैनिटाइजर में एल्कोहल के साथ अजवाइन के एसेंशियल ऑयल का प्रयोग किया गया है। इसमें 39.2 फीसदी थाईमॉल पाया जाता है। सैनिटाइजर में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का भी प्रयोग किया गया है, जिसमें लिनालूल नामक वायरस रोधी तत्व प्रचुरता से पाया जाता है।।इसमें लेमन ग्रास एवं नीम के सत के साथ ग्लिसरोल को भी डाला गया है जो हमारे हाथों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें