फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :छात्रावास आवंटन में देरी, अगस्त के अंत तक आवेदन की संभावना

Mon, 10 Aug 2026 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय(इविवि) में नए शैक्षणिक सत्र में छात्रावास के लिए विद्यार्थियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। विवि प्रशासन ने 18 छात्रावासों में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय(इविवि) में नए शैक्षणिक सत्र में छात्रावास के लिए विद्यार्थियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। विवि प्रशासन ने 18 छात्रावासों में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी छात्रावासों से खाली कमरों और सीटों का ब्योरा मांगा गया है, जिसके आधार पर नए सत्र में प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या तय की जाएगी।

विज्ञापन


विवि में परास्नातक स्तर पर अधिकांश पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ श्रेणियों में प्रवेश अभी जारी हैं। दूसरी ओर स्नातक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन पहले सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति स्पष्ट करेगा। इसके बाद ही छात्रावासों के लिए आवेदन लेने की तैयारी में है। संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में छात्रावास प्रवेश के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। सितंबर में मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। ब्यूरो

पात्रता, मेरिट और उपलब्ध सीटों को बनाया जाएगा आधार

छात्रावासों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की पात्रता, मेरिट और उपलब्ध सीटों को आधार बनाया जाएगा। स्नातक और परास्नातक दोनों वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। छात्रावासों में सीटों की संख्या सीमित है। आवेदकों की संख्या अधिक रहने के कारण इस बार भी प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें