पीजी प्रवेश, क्रेट का भी इंतजार
इविवि में सत्र 2022-23 के तहत स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पीजी की प्रवेश प्रक्रिया इविवि प्रशासन को अपने स्तर से पूरी करनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं, सत्र 2021-22 के तहत पीएचडी प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा भी अब तक नहीं कराई गई है और न ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि अन्य विश्वविद्यालय में अब सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।
‘स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा तिथि पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। पीजी प्रवेश 2022-23 के लिए प्रो. प्रशांत कुमार घोष और क्रेट-2021-22 के लिए प्रो. नीलम यादव को डायरेक्टर नियुक्त किया जा चुका है। जल्द ही इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’ - डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि