फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन परीक्षा तिथि पर अटका निर्णय, आगे की पढ़ाई को लेकर छात्र चिंतित

Mon, 11 Apr 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से प्रस्तावित थीं। छात्रों के आंदोलन के कारण इविवि प्रशासन को 25 मार्च को अपना फैसला वापस लेना पड़ा और प्रमोशन एवं ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इस बार स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को तृतीय वर्ष में प्रोन्नत करने और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन परीक्षा तिथि पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ। तृतीय वर्ष के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में प्रवेश लेना है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म भी भर रहे हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि परीक्षाएं जल्द ही शुरू कराई जाएं।

विज्ञापन




इविवि में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से प्रस्तावित थीं। छात्रों के आंदोलन के कारण इविवि प्रशासन को 25 मार्च को अपना फैसला वापस लेना पड़ा और प्रमोशन एवं ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया। तीन हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा तिथि को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय वर्ष में तकरीबन 18500 और स्नातक तृतीय वर्ष के 18200 छात्र-छात्राएं हैं।



कई संस्थानों में पीजी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नई भर्तियों के विज्ञापन भी लगातार जारी हो रहे हैं। नियम है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक शैक्षिक अर्हता पूरी होनी चाहिए। अगर किसी भर्ती परीक्षा में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है तो आवेदन की तिथि बीतने के बाद स्नातक की उपाधि पाने वाला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए अर्ह नहीं माना जाएगा। इन्हीं मुद्दों पर छात्र-छात्राएं अब मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन परीक्षाएं शीघ्र शुरू कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी प्रवेश, क्रेट का भी इंतजार
इविवि में सत्र 2022-23 के तहत स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पीजी की प्रवेश प्रक्रिया इविवि प्रशासन को अपने स्तर से पूरी करनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं, सत्र 2021-22 के तहत पीएचडी प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा भी अब तक नहीं कराई गई है और न ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि अन्य विश्वविद्यालय में अब सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।



‘स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा तिथि पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। पीजी प्रवेश 2022-23 के लिए प्रो. प्रशांत कुमार घोष और क्रेट-2021-22 के लिए प्रो. नीलम यादव को डायरेक्टर नियुक्त किया जा चुका है। जल्द ही इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’ - डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें