फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी, एलएलबी में 102 अभ्यर्थियों ने लिए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि : बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी, एलएलबी में 102 अभ्यर्थियों ने लिए दाखिले
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 17 दिसंबर को बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। अनारक्षित श्रेणी में 182 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 166.60 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 176.70 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में 102 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों और शिक्षक/कर्मचारी कोटा के तहत सर्टिफिकेट जमा कर चुके सभी अभ्यर्थियों को 17 दिसंबर को सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं, रविवार को एलएलएम में कुल 102 दाखिले हुए, जिनमें अनारक्षित वर्ग के 79 और एसटी वर्ग के 23 अभ्यर्थी शामिल हैं।
महाविद्यालयों में प्रवेश
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज- 13 दिसंबर को बीए में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग, बीएससी गणित में सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग। बीवोक फूड प्रोफेसिंग एवं बीवोक ऑटोमोबाइल में प्रवेश के लिए इच्छुक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र सुबह 10 से दोपहर दो तक काउंसलिंग कराएं। बीएससी होम साइंस (फैमिली एंड कम्यूनिटी साइंसेज) में दाखिले के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक उपस्थित होकर काउंसलिंग कराएं।
विज्ञापन

एडीसी- 13 दिसंबर को कीडंगज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 132 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी (छात्र-छात्राएं) में 132 या अधिक अंक सभी वर्ग, 110 या अधिक अंक एससी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीए (केवल छात्र) 113 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 142 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीए (केवल छात्राएं) में 100 या अधिक अंक सभी वर्ग, कश्मीर विस्थापित एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी।
विज्ञापन

श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय- 13 दिसंबर को बीए में 125 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीएससी गणित में 120 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीएससी जीव विज्ञान में 115 या अधिक अंक सभी वर्ग, बीकॉम में 123 या अधिक अंक सभी वर्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें