फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः बीए में प्रवेश के लिए ईब्ल्यूएस का कटऑफ गिरा

Tue, 02 Jul 2019 05:28 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविधालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में प्रवेश के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का कटऑफ नीचे जा गिरा है। ईडब्ल्यूएस समेत एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन जुलाई को प्रवेश भवन बुलाया गया है जबकि, दो जुलाई यानी मंगलवार को ओबीसी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का दाखिला लिया जाएगा। बीकॉम में भी प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को चार जुलाई को बुलाया गया है जबकि, पांच जुलाई से एलएलबी में दाखिले की खिड़की खुलने जा रही है।

विज्ञापन


प्रवेश वाले दिन सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में संपर्क करने को कहा गया है। काउंसलिंग दोपहर दो बजे से शुरू होगी। सोमवार को बीए में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस कोटे में 162 या अधिक अंक पाने वाले, एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। बीए में कुल 188 दाखिले हुए। इनमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 63, एससी वर्ग के 124 और एसटी वर्ग का एक अभ्यर्थी शामिल है।

इविवि में प्रवेश के लिए कटऑफ

- बीए में दो जुलाई को 154 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में तीन जुलाई को 146 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 134 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीकॉम में चार जुलाई को 170 या अधिक अंक ईब्डल्यूएस, कर्मचारी/शिक्षक के आश्रित
- एलएलबी में पांच जुलाई को 176 या अधिक अंक अनारक्षित, 122 या अधिक अंक एसटी वर्ग
- एलएलबी में छह जुलाई को 166 या अधिक अंक ओबीसी, 156.40 या अधिक अंक एससी, 120 या अधिक अंक एसटी वर्ग

कल तक जमा करें आश्रित प्रमाणपत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के आश्रितों को संबंधित प्राधिकारी से जारी आश्रित प्रमाणपत्र तीन जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई संघटक कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ कॉलेजों में शुरू होने जा रही है। प्रवेश के लिए कॉलेजों ने भी कटऑफ अंक एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीएमपी डिग्री कॉलेज

बीकॉम में तीन जुलाई को अनारक्षित वर्ग में 172 या अधिक अंक पाने वाले और बीएससी गणित में अनारक्षित श्रेणी में 155 या अधिक अंक पाने वालों का दाखिला होगा। निर्धारित कटऑफ के अनुरूप छात्र-छात्राओं को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

प्रवेशित छात्रों को शुल्क रसीद अपराह्न एक बजे के बाद वितरित की जाएगी। छात्र-छात्राओं को अपने साथ टीसी की मूल प्रति, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटो लानी होगी।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज

बीकॉम में चार जुलाई को अनारक्षित वर्ग में 170 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। अभ्यर्थी कॉलेज के काउंटर में सुबह नौ से 11 बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। कॉलेज में बीवोक स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 के लिए फूड प्रोसेसिंग एवं ऑटोमोबाइल विषयों में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है।

इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज में संपर्क करे। बीकॉम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को इविवि प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं अंकपत्र, हाईस्कूल-इंटर की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति, मूल टीसी एवं चरित्र प्रमाणपत्र, आय, जाति एवं क्रीमीलेयर के बाहर का नवीनतम प्रमाणपत्र एवं निवास प्रमाणपत्र, आवश्यक शुल्क (बैंक ड्राफ्ट या नगद), नवीनतम दो रंगीन फोटो, गैप ईयर के लिए शपथपत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति।

एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज

बीएएलएलबी प्रवेश के लिए छात्राओं की प्रथम प्रवेश मेरिट सूची पांच जुलाई को जारी की जाएगी। सफल छात्राएं सभी जरूरी अभिलेखों के साथ छह जुलाई को प्रवेश समिति के समक्ष सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे के बीच उपस्थित हों। काउंसलिंग फॉर्म प्रवेश काउंटर से मिलेंगे। वहीं, बीए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं कॉलेज के प्रवेश काउंटर से प्रवेश फॉर्म प्राप्त करके तीन जुलाई से प्रवेश समिति के समक्ष सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे के मध्य उपस्थित हो। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं आठ जुलाई से शुरू होंगी।

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज

महाविद्यालय में बीए एवं बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्राएं प्रवेश परीक्षा के अंकपत्र के साथ महाविद्यालय में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संपर्क करें।

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज

बीवोक कोर्स में दाखिले की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज की ओर से तीन ट्रेड जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फैशल डिजाइन एंड एंब्राएडरी और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में बीवोक कोर्स चलाया जाता है। कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म कॉलेज में ही मिलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें