Allahabad Bank will have two branches in Prayagraj
इलाहाबाद बैंक की दो शाखाएं होंगी बंद, विरोध
0 1000वीं नया बैरहना को हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया जाएगा शामिल
0 आईईआरटी परिसर स्थित पॉलिटेकिभनक शाखा को एलनगंज में किया जाएगा मर्ज
प्रयागराज। आर्थिक दबाव तथा मर्जर की चर्चाओं के बीच इलाहाबाद बैंक की दो शाखाओं को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें नया बैरहना स्थिति बैंक की 1000वीं शाखा भी शामिल है। बैंक की ओर से इस बाबत नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों तथा बैंक कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया है।
अफसरों के अनुसार खर्च कम करने के लिए बैंक ने दो किलोमीटर की दूरी वाली शाखाओं को मर्ज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में यहां की नया बैरहना को हिंदी साहित्य सम्मेलन शाखा में मर्ज करने का लिनर्ण लिया गया है। यह बैंक की 1000वीं शाखा है। इसके अलावा सलोरी स्थित पॉलिटेकिभनक शाखा को एलनगंज परिसर में मर्ज किया जाएगा। दोनों शाखाओं को मर्ज करने का नोटिफिकेशन भी कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार यह शुरुआत है। आगे कई अन्य शाखाएं भी मर्ज होंगी।
उधर, बैंक प्रबंधन के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। अफसरों और कर्मचारियों का कहना है कि बैंक की शुरुआत यहीं से हुई है। इसलिए प्रयागराज स्थित बैंक की 1000वीं नया बैरहना शाखा को इस तरह से मर्ज नहीं किया जाना चाहिए। उल्टे वहां 1000वीं शाखा का बोर्ड लगाकर उसका विकास किया जाना चाहिए। कर्मचारियाें ने पॉलिटेकिभनक शाखा को भी बंद करने के बजाय कुछ दूरी पर खोलने की मांग की। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी बैंक के इस फैसले का विरोध किया है। पूर्व पार्षद की अगुवाई में सोमवार को शाखा में पहुंचे लोगों ने विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि शाखा को एलनगंज में मर्ज करने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। आईईआरटी स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर इसका विरोध किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एके मौर्या और महासचिव सुनील कुमार का कहना है कि शाखा में संस्थान 300 शिक्षकों और कर्मचारियाें तथा चार हजार विद्यार्थियों का खाता है। ऐसे में शाखा के स्थानांतरण से सभी को परेशानी होगी। आईईआरटी डिप्लोमा डिविजन टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव गिरिश चंद्र सिंह का कहना है कि संस्थान परिसर में स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को बैंकिंग सुविधा मिलनी चाहिए। इस पर भी संस्थान प्रबंधन को विचार करना चाहिए।