फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  एलएलबी की परीक्षा में बंट गया बीएएलएलबी का पेपर

Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ विषय की अपराह्न दो से चार बजे की पाली में परीक्षा थी। छात्रों को जो पेपर दिया गया, उसमें बीएएलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-4 लिखा हुआ था। छात्रों ने कहा कि पेपर गलत बंट गया है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सोमवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान में बीएएलएलबी का पेपर बंट गया। छात्रों ने जब विरोध और हंगामा किया तो उनसे कहा गया कि पेपर एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का है, लिपिकीय त्रुटि के कारण के कारण उस पर बीएएलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-4 प्रकाशित हो गया है। इसके बाद छात्रों को परीक्षा देनी पड़ी। 

विज्ञापन



सोमवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ विषय की अपराह्न दो से चार बजे की पाली में परीक्षा थी। छात्रों को जो पेपर दिया गया, उसमें बीएएलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-4 लिखा हुआ था। छात्रों ने कहा कि पेपर गलत बंट गया है। इस पर इविवि प्रशासन की ओर से कहा गया कि बीएएलएलबी गलती से छप गया है, यह पेपर एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से ही संबंधित है। छात्रों ने विरोध किया और तर्क दिया कि इसमें सशर्त विधायन से पूछा गया सवाल सिलेबस में नहीं है, जबकि शिक्षकों का कहना था कि यह सवाल भी एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के सिलेबस से ही पूछा गया है।

विज्ञापन

इसको लेकर कुछ देर तक बहस होती रही और छात्रों ने परीक्षा का विरोध किया। इस दौरान कुछ छात्र परीक्षा कक्ष में लौट आए और पेपर देने लगे। इसके बाद सभी छात्र वापस आ गए और परीक्षा शुरू हो गई। छात्रों का कहना है कि 13 जुलाई को बीएएलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ की परीक्षा प्रस्तावित है और पेपर में पूछे गए सवाल बीएएलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के सिलेबस से मेल खाते हैं। हालांकि, एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को जो प्रश्नपत्र दिया गया, उसमें सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पूछे गए थे, जबकि बीएएलएलबी में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में सवाल पूछे जाते हैं।


‘लिपिकीय त्रुटि के कारण एलएलबी की जगह बीएएलएलबी छप गया था, लेकिन पेपर एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का ही था। पेपर सही बंटा था। पेपर कोड और सब्जेक्ट कोड पूरी तरह से सही थे। सभी केंद्रों को सूचना देकर नाम की त्रुटि तुरंत ठीक करा दी गई। - ’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें